Spinish Soup | Healthy Recipes |पालक सूप इस तरीके से बनायेंगे तो पीते रह जायेंगे | Palak Soup Recipe


पालक का सूप बनाने की विधि
पालक का सूप कैसे बनाएं
पालक सुप – Spinish soup 


palak- soup

पालक  सूप बनाना बहुत आसान है | मुझे पालक का सूप बहुत पसंद है सो आज मै यहाँ आपको पालक सूप की रेसिपी शेयर कर रही हूँ .आशा है आपको पसंद आएगी 



सामग्री – Ingredients

  • एक बंच फ्रेश पलक के पत्ते
  • एक से 2 प्याज (मध्यम कटे हुए)
  • लगभग 5 से 7 लहसुन और अदरक के छोटे छोटे टुकड़े
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च 10 से 12 टुकड़े
  • एक छोटा कप दुध
  • एक चमच तेल

बनाने की विधी – PROCESS TO MAKE Spinish soup

सबसे पहिले पलक के पत्तोंको अछसे धोले फिर  उनको छोटे छोटे टुकड़ो मे काट ले.कढाई मै एक चमच तेल डाले थोडा गरम होने के बाद अब उसमे कटे हुए प्याज को डाले.प्याज को हल्का सुनहेरा कलर (Brownish color) होने दे.फिर उसमे कटे हुए लहसुन और अदरक डाले.थोडा चलाये और फिर काली मिर्च डाले.
उसके बाद कटे हुए पालक को कढाई मे डाले.पालक को ३ से 4 मिनट तक कुक करे.याद रहे जादा कुक ना करे नही तो पालक का टेक्सचर चला जायेगा. 3 से 4 मिनट कुक होने के बाद पालक को एक थाली मै थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रखे.थोडा ठंडा होने के बाद पालक को मिक्सर ग्राइंडर मे मिक्स करे.अपने हिसाब से पानी डाले.मिक्स होने के बाद अब उसको फिर से कढाई मे डाले. मध्यम आंच पर पालक को उबाले अपने हिसाब से पानी डाले फिर उसमे आप नमक डाले अपने स्वाद अनुसार.
थोड़ी देर उबाले और उसके बाद एक कप दुध डाले और अछसे मिक्स कीजिये.2 से ३ मिनट तक उबाले.आपकी गरमा गरम पालक सुप तैयार है.आपके परिवार के साथ खाने का मजा लीजये.हेअलथी रहिये.
आपको यह पालक सुप की रेसिपी कैसे लगी मुझे कमेंट करके जरुर बताये.






एक टिप्पणी भेजें

Please do no enter any spam link in comment box

और नया पुराने